शिवसेना के चुनाव चिह्न का 2000 करोड़ में सौदा हुआ-संजय राउत

शिवसेना के चुनाव चिह्न का 2000 करोड़ में सौदा हुआ-संजय राउत

 

शिवसेना के नाम और चुनाव चिह्न पर चुनाव आयोग के फैसले के बाद से उद्धव ठाकरे और उनके करीबी नेताओं में छटपटाहट है। ताजा खबर यह है कि सामना के संपादक और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने बड़ा आरोप लगाया है|

संजय राउत का कहना है कि शिवसेना के नाम और चुनाव चिन्ह हासिल करने के लिए अब तक 2000 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं। बकौल राउत, मैं इस मामले में और खुलासा करूंगा । जनता तय करेगी कि किसकी जीत हुई और कौन हारा।

इस बीच, उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का मन बना लिया है। खबर है कि सोमवार को उद्धव ठाकरे की ओर से याचिका दायर की जाएगी।

उद्धव और उनके समर्थकों का कहना है कि चुनाव आयोग के आदेश में ‘तथ्यात्मक’ गलतियां हुई हैं, जिन्हें चुनौती दी जाएगी। उद्धव ठाकरे के गुट के मुताबिक, चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा है कि शिवसेना के संविधान में संशोधन अलोकतांत्रिक है, जो कि गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *