उज्जैन। बीते वर्ष दीपावली पर अयोध्या में 15 लाख 76 हजार दीये एक साथ जलाए जाने का विश्व रिकार्ड महाशिवरात्रि पर ज्योतिर्लिंग महाकाल की नगरी अवंतिका यानी उज्जैन में टूट गया।
पवित्र मोक्षदायिनी शिप्रा नदी का तट पर जब 18 लाख 82 हज़ार 229 दीयों की रोशनी से जगमगाया तो लोग इस भव्य, अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय कल्पनातीत सौंदर्य को पलक झपकाए बगैर निहारते ही रह गए।
उज्जैन की जनता ने 18 लाख 82 हज़ार 229 दीपक जलाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
दीपों से जगमगाती भगवान श्री महाकाल की नगरी में आज सब कुछ अलौकिक है: CM #Mahashivratri #शिव_ज्योति_अर्पणम_उज्जैन pic.twitter.com/cCvm8vC1ou
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 18, 2023
गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम ने ड्रोन से दीयों की गिनती के बाद 18 लाख 82 हज़ार 229 दीयों के एक साथ प्रज्वलित किए जाने का विश्व रिकार्ड बनने की घोषणा की। इस दौरान संपूर्ण रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट, केदारेश्वर घाट ‘जय श्री महाकाल’ के उद्घोष से गूंज उठा। इस बीच आतिशबाजी, लेजर शो भी हुआ। विश्व कीर्तिमान संबंधी प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिया गया।
‘शिव ज्योति अर्पणम्’ नाम से हुए इस भव्य दीपोत्सव में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की झलक दिखाई दी। आस्था, आह्लाद और आत्मीयता से भरे इस सुखद पल के साक्षी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित एक लाख से अधिक लोग बने।
सीएम ने पत्नी साधना सिंह के साथ दीये प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वे नौका विहार कर लोगों के पास भी गए। सभी ने एक-दूसरे को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं। विश्वभर के लोगों को धार्मिक पर्यटन स्थल ‘उज्जैन’ आने का निमंत्रण दिया।
माँ, बहन और बेटी में मैं देवी के दर्शन करता हूँ। इसलिए हम गरीब और निम्न मध्यवर्गीय परिवार की बहनों के सशक्तीकरण के लिए #लाड़ली_बहना_योजना प्रारंभ कर रहे हैं। प्रतिमाह गरीब बहनों के खाते में ₹1 हजार डाले जाएंगे: CM#शिव_ज्योति_अर्पणम_उज्जैन pic.twitter.com/tLvXAqHqcc
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 18, 2023
















