Umaria: बारातियों से भरी बस ने स्कूली छ़ात्रा को मारी टक्कर,गंभीर

Vikki Dahiya,उमरिया। जिला मुख्यालय के कोतवाली थानान्तर्गत बारातियों से भरी एक बस ने शनिवार को एक स्कूली छात्रा school girl को टक्कर मार दी। घायल छ़ात्रा को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार,खुशी पिता सुशील सिंह उम्र 17 वर्ष ग्राम कोयलारी स्थित सेंट जेवियर स्कूल में कक्षा 12 वीं की छात्रा है।

श​निवार दोपहर वह अपनी सहेली के साथ स्कूल से लौट रही थी,तब ही सिंगलटोला रेलवे क्रॉसिंग् के समीप सामने से आ रही यात्री बस क्रमांक एमपी 65 पी 0187 के चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए खुशी को टक्कर मार दी। इस बस में बाराती सवार थे।

बताया जाता है कि हादसे के वक्त बाराती बस में नाच.गा रहे थे। इससे चालक का ध्यान भटका और यह हादसा हो गया।

टक्कर लगने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *