जम्मू-कश्मीर के कटरा में भूकंप

19

जम्मू-कश्मीर के कटरा में भूकंप

जम्मू और कश्मीर के कटरा में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई। किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन हिमालयी क्षेत्र में भूकंप की आशंका ने लोगों को एक बार फिर डरा दिया है।