उमरिया एडीएम सहित आधा दर्जन अफसरों के तबादले

भोपाल। उमरिया की अपर कलेक्टर एवं एडीएम सुश्री ​मिशा सिंह को समान पद पर जबलपुर पदस्थ किया गया हैं। वह वर्ष 2016 बैच की भाप्रसे की अधिकारी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को एक आदेश जारी कर भाप्रसे के आधा दर्जन अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए।
जारी आदेश अनुसार वर्ष 2009 बैच के राकेश कुमार श्रीवास्तव सचिव मध्य प्रदेश शासन खनिज विभाग सचिव मध्य प्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण सोनिया मीणा सचिव मध्य प्रदेश संचालक आदिम जाति क्षेत्र विकास योजनाएं बनाया गया है

स्वप्निल जी वानखेड़े सीईओ जिला पंचायत रीवा को आयुक्त नगर पालिक निगम जबलपुर बनाया गया है। इसी प्रकार श्रीमती अंजू पवन भदौरिया उप सचिव उद्योग सीईओ जिला पंचायत रायसेन , व नरसिंहपुर जिला पंचायत के सीईओ डॉ सौरव संजय सोनवणे को रीवा जिला पंचायत सीईओ पदस्थ किया गया है।

वहीं ग्रामीण विकास सेवा के अधिकारी एवं जिला पंचायत रायसेन के सीईओ पीसी शर्मा को ​समान पद पर जिला पंचायत सागर में पदस्थ किया गया है। इसी आदेश में खनिज निगम के प्रबंध संचालक राजीव रंजन मीना को खनिज कर्म संचालनालय संचालक पद का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *