देश को कमजोर करना राहुल गांधी की फितरत’- रविशंकर प्रसाद

देश को कमजोर करना राहुल गांधी की फितरत’- रविशंकर प्रसाद

 

अडाणी मामले में संसद में दिए गए राहुल गांधी के बयान और पूरे मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेने पर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। बुधवार को संसद के दोनों सदनों में इस पर भारी हंगामा और बयानबाजी हुई। पीएम मोदी भी इस दौरान सदन में मौजूद रहे।

राहुल गांधी के बयान पर रविशंकर प्रसाद ने राज्यसभा में कहा, देश को कमजोर करना राहुल गांधी की फितरत है। भारत की तरक्की से राहुल गांधी परेशान है। देश की जनता राहुल गांधी के साथ नहीं है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी बेल पर बाहर हैं और प्रधानमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं, जो पूरी तरह झूठ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *