रवीन्द्र जडेजा टीम इंडिया में वापसी पर इमोशनल हुए 

19

रवीन्द्र जडेजा टीम इंडिया में वापसी पर इमोशनल हुए

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से टेस्ट सीरीज़ की शुरुआत हो रही है। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस सीरीज़ से क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। बीसीसीआई की ओर से जारी एक इंटरव्यू में रवींद्र जडेजा ने अपनी चोट और टेस्ट सीरीज़ में वापसी को लेकर बात की। बातचीत के दौरान रवीन्द्र जडेजा भारतीय टीम में अपनी वापसी को लेकर इमोशनल नज़र आए। उन्होंने कहा कि मैं काफी समय से कमबैक का इंतजार कर रहा था। एक बार फिर से टीम इंडिया की जर्सी पहनने का मौका मिलना शानदार है। बता दें कि एशिया कप 2022 में घुटनों की चोट की वजह से रवींद्र जडेजा टी -20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे। करीब 6 महीने तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरी ज़ से वापसी करने जा रहे हैं।