बस्तर संभाग में मलेरिया-मुक्त अभियान हुआ बेअसर

जगदलपुर। बस्तर संभाग को मलेरिया से मुक्त करने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कई चरणों में किये जा रहे प्रयास का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। बच्चों के बड़ी संख्या में पीड़ित मिलने की पुष्टि इन दिनों बस्तर संभाग में चलाए जाने वाले मलेरिया-मुक्त अभियान से हो रही है। बस्तर संभाग में चलाए गए अभियान के चौथे चरण के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पांचवें चरण में मलेरिया के मरीजों की संख्या कम पाए जाने का दावा किया गया था, लेकिन अधिकारियों का यह दावा भी खोखला साबित हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्तर संभाग के सभी जिले में इस समय बड़ी संख्या में 15 साल से कम उम्र के बच्चे मलेरिया पीड़ित मिल रहे हैं। जिसके आने वाले दिनों में और अधिक बढने की बात कही जा रही है। मलेरिया-मुक्त अभियान 17 मई 2022 से चलाया जा रहा है, इस अभियान में अब तक मलेरिया से पीड़ित 4923 लोग मिल चुके हैं, जिसमें से 2860 के वल बच्चे हैं। इसमें सबसे अधिक बच्चे 05-08 साल के हैं। इतनी बड़ी संख्या में मलेरिया के  मरीजों के मिलने के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी स्वयं परेशान हैं।

सुकमा के सीएमएचओ डॉ. सीबी बसोड़ ने कहा कि मलेरिया को फैलने से रोकने के लिए कोशिश की जा रही है। पालकों को मेडिकेटेड मच्छरदानी का उपयोग करने के  लिए कहा जा रहा है। कुछ लोग अब भी खुले में सो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *