पाली।जिले की पाली जनपद पंचायत अंतर्गत पटेहरा ग्राम पंचायत के कुठुलिया गांव में आनंद उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। जनपद सदस्य सुश्री रोशनी सिंह कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। इस मौके पर सुश्री रोशनी ने ग्रामीणों को जीवन में खुश रहने के तरीके व इसके लाभ बताए।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए जीवन में खुशी जरूरी है। उन्होंने कहा कि खुशी का अमीरी या गरीबी से संबंध नहीं है। व्यस्त तो हर कोई है। महंगाई के इस दौर में कमाने की होड और व्यस्तता ने जीवन को तनावमय बनाया है।
तनाव अनेक बीमारियों को जन्म देता है। इसलिए हर हाल में जीवन में खुशी के पल खोजे जाने चाहिए। व्यस्त जीवन में खुशी का मौका तलाशा जाना चाहिए। आपसी मेलजोल,सदभाव,सामंजस्य व मधुर वाणी जीवन को आनंदमय बनाती है।
आनंदमयी जीवन व्यक्ति को स्वस्थ बनाते हुए अनेक बीमारियों से बचाता है। सुश्री रोशनी ने कहा कि खुशी अमीर या गरीबी का विषय नहीं है। यह आंतरिक अनुभूति है। उन्होंने कहा कि स्वयं भी खुश रहें व दूसरों को भी खुश रखें। इसी में जीवन की सार्थकता है।
















