Strike:मुख्यमंत्री को खून से चिट्ठी लिख बताई अपनी मांगें

28

विक्की दाहिया,उमरिया। Strike आठ दिन से भूखे-प्यासे हड़ताल पर बैठे जिले के लैब टेक्नीशियन अब अपना खून देने पर उतारू हैं।

शनिवार को इन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपने खून से ​चिट्ठी लिखी। इसमें अपनी 13 सूत्रीय मांगों का जल्द से जल्द निराकरण करने का आग्रह शासन से किया गया।

दरअसल,​जिला स्वास्थ्य​ विभाग के लैब टेक्नीशियन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 8 दिनों से हड़ताल पर बैठे है। ये अपनी मांगों को लेकर अनोखा प्रर्दशन कर रहे है।

इसी क्रम में कल व आज हड़ताली कर्मचारियों ने अपने खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री के नाम इन्हें प्रेषित किया।

लैब टेक्नीशियन अपने पदनाम परिवर्तन सहित कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं भ्ज्ञी प्रभावित हो रही हैं।

विकल्प के तौर पर जिला स्वास्थ्य विभाग पैथोलॉजी जांच के लिए आउटसोर्स कर्मचारियों का सहारा ले रहा है। लेकिन यह ​व्यवस्था नाकाफी है। इसका खामियाजा मरीज व उनके परिजन भुगत रहे हैं।

आउट सोर्स कर्मचारियों का भी विरोध

हड़ताली कर्मचारियों ने आउट सोर्स कर्मचारियों का भी विरोध किया। दरअसल,इन कर्मचारियों को अस्पताल प्रशासन ने सिर्फ मशीनों के रखरखाव के लिए रखा है,लेकिन अपने फायदे के लिए उनसे नमूने लेने से लेकर इनकी जांच तक का कार्य करवाया जा रहा है।

आंदोलनकारियों को कहना है कि अकुशल कर्मचारियों की मदद लिए जाने से जांच रिपोर्टस भी संदेह के दायरे में हैं। यह एक प्रकार से मरीज के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ है।

ये भी पढ़ें:साढ़ेसाती में राहत पाने के लिए प्रत्येक शनिवार को करें ये 10 सरल उपाय double click