शहडोल : 93 वर्षीय महिला से दुष्कर्म,तड़पती रही वृद्धा,मेडिकल कालेज किया रेफर

शहडोल। जिला मुख्यालय शहडोल के समीप शुक्रवार को ९३ वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म की शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। आरोपी ने मदद के नाम पर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया यहाँ से उन्हें मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ,वृद्धा बीती रात शहडोल रेलवे स्टेशन पर आई थी। रात में रेलवे स्टेशन पर ही रुक गई, उसे पास के एक गांव अपने रिश्तेदार के यहां जाना था।

वह सुबह आटो करके निकली और गांव से पहले एक तिराहे के पास उतर गई। वह अपने रिश्तेदार के आने का इंतजार कर रही थी, इतने में एक व्यक्ति आया और उसे गांव में छोड़ने की बात कही।

वृद्धा ने उस पर भरोसा किया और उसके साथ चल दी । कुछ दूर पहुँचने पर उस दरिंदे व्यक्ति ने जंगल में बुजुर्ग महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया और गंभीर अवस्था में तड़पता छोड़कर भाग गया।

तड़पती वृद्धा पर एक राहगीर की नजर पड़ी। वह उसे तुरंत ही अपनी गाड़ी पर बैठाकर अस्पताल लाने लगा तो रास्ते में वृद्धा ने उसे पूरी घटना बताई। जानकारी लगते ही उसने उनके रिश्तेदारों को सूचना दी इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

जानकारी लगते पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को जिला अस्पताल पहुँचाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *