विधानसभा अध्यक्ष ने सेंगरी नदी के जूड़ा नाले में 258.92 लाख रूपये की लागत से बनने वाले पुल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

  रीवा
 विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने डेल्ही, मोहगढ़ कांटी पहुंचमार्ग में सेंगरी नदी के जूड़ा नाले में 258.92 लाख रूपये की लागत से बनाये जाने वाले पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

    इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस बहुप्रतीक्षित पुल के बन जाने से आवागमन सुगम होगा तथा वर्षाकाल में लोगों को नदी पार करने में दिक्कत का सामना नहीं करना पडेगा। उन्होंने कहा कि रीवा जिले में देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में विकास के सर्वाधिक कार्य कराये जा रहे हैं। सड़कों का जाल बिछाकर गावों व कस्बों को पक्की सड़कों से जोड़ा जा रहा है साथ ही पुल-पुलिया का निर्माण प्राथमिकता से कराया जा रहा है।

    विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात कर देवतालाब क्षेत्र में सड़कों व पुल-पुलियों के निर्माण की मांग उनके द्वारा की गई थी जिसे गडकरी ने प्राथमिकता से स्वीकृति दी। गौतम ने क्षेत्र के विकास में सड़कों व पुल-पुलियों के निर्माण कार्य की स्वीकृति के लिये गड़करी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देवतालाब क्षेत्र को प्रदेश का सर्व विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाया जा रहा है। विकासोन्मुखी कार्यों के साथ-साथ हितग्राही मूलक कार्य भी प्राथमिकता से कराये जा रहे हैं। उन्होंने विकास के कार्यों में सभी से सहयोगी बनने का आह्वान किया।

See also  केदारनाथ में हिमस्खलन के बाद भूकंप के झटकों से दहला उत्तराखंड, लोगों में दहशत

    इससे पूर्व कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग पीएस परिहार ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि सेतु निर्माण विभाग द्वारा पुल का निर्माण किया जायेगा। स्वागत उद्बोधन उदय सिंह मंटू ने दिया तथा संचालन मोहनलाल तिवारी द्वारा किया गया। संविदाकार प्रमोद त्रिपाठी ने आभार प्रदर्शित किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष की धर्मपत्नी श्रीमती ललिता गौतम, सरपंच सत्यरूपा पाण्डेय, सीईओ रायपुर कर्चुलियान प्रदीप दुबे, सपना सिंह, बीडी शर्मा, पुष्पेन्द्र गौतम, सुनील अग्निहोत्री, लाल जी तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, सुनील सिंह, मनोज उर्मलिया, प्रमोद तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *