पहाड़ों से आई बर्फीली हवा,राजधानी में एक बारफिर ठिठुरन लौटी

भोपाल

हवा का रूख उत्तरी होते ही  राजधानी में एक बारफिर ठिठुरन लौटी है।  पहाड़ों से आई बर्फीली हवा के कारण रात में तापमान तेजी से गिरा और सिरहन बढ़ गयी। सुबह से ही शहर में देर तक कोहरा छाया रहा जिसके कारण बिजीबिलिटी भी घ टकर 2000 मीटर तक रह गयी थी। वर्तमान में किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के उत्तर भारत में सक्रिय नहीं रहने और हवाओं का रुख उत्तरी हो जाने से  प्रदेश के अधिकतर जिलों में सिहरन बढ़ गई है। इसी क्रम में  कल  प्रदेश में सबसे कम छह डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शहर का न्यूनतम तापमान 11.5  डिग्री से.दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *