ये टिप्स फॉलो करना शुरू करें , दांत रहेंगे हमेशा हेल्दी

अगर आप मीठी और स्टार्च से भरपूर भोजन खाते हैं तो प्लाक (Plaque) और कैविटीज (Cavities) का निर्माण आसानी से होने लगता है. आइए जानते हैं कि हमें दांतों की अच्छी सेहत के लिए क्या-क्या खाना चाहिए।

बादाम

बादाम एक बेहद पौष्टिक ड्राई फूट्स है जो सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है. अगर आपको अपने दांत हेल्दी रखने हैं तो इसे जरूर खाएं क्योंकि ये कैल्शियम और प्रोटीन का रिच सोर्स है और इसमें शुगर की मात्रा न के बराबर होती है.

गाजर

गाजर को विटामिन ए और फाइबर का रिच सोर्स माना जाता है. अगर आप कच्चा गाजर खाएंगे तो मुंह में लार ज्यादा बनेगी, जिससे फूड का डाइजेशन आसान हो जाएगा और साथ ही ये प्लाक बनाने वाले बैक्टीरिया पर भी लगाम लगाता है, जिससे सड़न का खतरा टल जाता है.

दही

दही में कैल्शियम और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो हमारे दांतों के लिए फायदेमंद होती है, इसमें गुड बैक्टीरियाज होते हैं जो जर्म्स को दूर रखने में मदद करते है, जिससे प्लाक और कैविटीज का खतरा कम हो जाता है. इस बात का ख्याल रखें कि दही के साथ चीनी मिलाकर न खाएं.

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं, इसमें कैलोरी कम होती है, साथ ही विटामिंस और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. अगर आप अपनी डाइट में पालक और केल जैसी सब्जियों को एड करेंगे तो इससे शरीर को कैल्शियम मिलागा जिसे दातों के एनामेल फॉरमेशन में मदद मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *