म.प्र. पॉवर जनरेटिंग कंपनी का ताप विद्युत उत्पादन 4 हजार मेगावाट से अधिक

  • तीन ताप विद्युत इकाइयों द्वारा 100 फीसदी पीएलएफ अर्जित

भोपाल

 ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्यप्रदेश में सतत् रूप से बिजली की बढ़ती मांग के दृष्टिगत मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के ताप विद्युत गृह पिछले तीन दिनों से 4 हजार मेगावाट से ऊपर विद्युत उत्पादन कर रहे हैं। पॉवर जनरेटिंग कंपनी की वर्तमान में 12 कार्यरत ताप विद्युत इकाइयाँ निरंतर विद्युत उत्पादन कर रही हैं। इस दौरान पॉवर जनरेटिंग कंपनी के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की 210 मेगावाट क्षमता की इकाई क्रमांक 5 और सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की 250-250 मेगावाट की इकाई क्रमांक 10 और 11 ने 100 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) अर्जित किया।

ताप और जल विद्युत गृहों में बिजली उत्पादन

मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने जानकारी दी कि 2 दिसंबर को जब प्रदेश में बिजली की सर्वाधिक मांग 16085 मेगावाट के उच्चतम स्तर पर पहुँची, तब कंपनी के ताप विद्युत गृहों के द्वारा अधिकतम 4015 मेगावाट और जल विद्युत गृहों द्वारा 440 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया। दिसंबर 3 को मध्यप्रदेश में विद्युत की मांग 15 हजार 733 मेगावाट दर्ज हुई। उस दौरान कंपनी के ताप विद्युत गृहों का अधिकतम उत्पादन 4039 मेगावाट और जल विद्युत गृहों का उत्पादन 430 मेगावाट रहा। वहीं गत दिवस 4 दिसंबर को प्रदेश में जब बिजली की मांग 15 हजार 837 मेगावाट रही, उस दौरान अधिकतम ताप विद्युत उत्पादन 4007 मेगावाट और जल विद्युत उत्पादन 365 मेगावाट रहा।

See also  कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर कड़ा प्रहार, 14 जगहों पर एसआइए के छापे, भारी मात्रा में दस्तावेेज बरामद

प्रदेश में विद्युत की बढ़ती मांग को देखते हुए मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी द्वारा ताप विद्युत उत्पादन इकाइयों से अधिकतम विद्युत उत्पादन किए जाने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *