राहुल की यात्रा के दौरान कमलनाथ का वीडियो वायरल, ‘हम तो 7 दिनों से मर रहे हैं’, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने साधा निशाना

इंदौर
 इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मप्र में हैं। यात्रा के बीच पीसीसी चीफ कमलनाथ मशहूर कथावाचक गायक और आध्यात्मिक गुरु पंडित प्रदीप मिश्रा से मिलने इंदौर में पहुंचे। उन्‍होंने जो बात कहीं, उसका वीडियो वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि, इंदौर में शिवपुराण कथा चल रही है।

दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कमलनाथ का एक वीडियो सामने आया, जो कथा वाचक प्रदीप मिश्रा से मुलाकात के दौरान का बताया जा रहा है, जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं ‘हम तो 7 दिन से मर रहे हैं।’ तो वहीं कमलनाथ ने पंडित प्रदीप मिश्रा से बातचीत के दौरान बताया कि, ”राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश से गुजरने के लिए कम से कम 24 किलोमीटर प्रतिदिन यात्रा करने की बात कही थी और कहा था मैं तभी महाकाल, ओमकारेश्वर और टंट्या मामा की जन्मस्थली जाऊंगा। इस पर कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने कहा, 24 किलोमीटर तो बहुत होता है।

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने साधा कमलनाथ पर साधा निशाना
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पीसीसी चीफ कमलनाथ पर साधा निशाना साधते हुए कहा कि, कमलनाथ जी मैंने आपका वह वीडियो देखा जिसमें आपने कहा है कि हम सात दिनों से मर रहे हैं। कमलनाथ की पीड़ा स्वभाविक है इससे उनकी धार्मिक और जनजातीय वर्ग के प्रति संवेदना भी सामने दिखती है। राहुल गांधी से भी मैं प्रार्थना करूंगा कि जो लोग शारीरिक रूपसे कमजोर है या असमर्थ है उन्हें इस यात्रा में वो ना चलाएं।

See also  सर्द हवाओं ने प्रदेश में बढ़ाई सर्दी, न्यूनतम तापमान में भी होगी गिरावट

बीजेपी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने ट्वीट कर साधा निशाना
कमलनाथ के वायरल वीडियो को लेकर भाजपा उन पर निशाना साध रही है। बीजेपी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने ट्वीट कर लिखा- हम तो 7 दिन से मर रहे। किसने कहा इस बुढ़ापे में मरने को। वह कमल बुलाता है और आप दौड़ लगा देते हो। इनको आराम करने दो अब तो।

नरेंद्र सलूजा का कमलनाथ पर तंज
वहीं कभी कमलनाथ के करीबी रहे और अब बीजेपी नेता नरेंद्र सलूजा ने तंज कसते हुए कहा कि, कहा जा रहा है यात्रा में लोग खुद आ रहे हैं। थकान नहीं हो रही है। लोगों में उत्साह है और यह कह रहे हैं कि हम मर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *