मुख्यमंत्री चौहान के प्रोत्साहन और सहयोग से मिला नया जीवन

  • सेन ने किडनी ट्रांसप्लांट में सहायता के लिए माना मुख्यमंत्री का आभार

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किडनी ट्रांसप्लांट में चंद्रशेखर सेन को उपलब्ध कराई गई सहायता के लिए सेन ने उनका आभार माना। मुख्यमंत्री चौहान से निवास कार्यालय पर मिले सेन, सीहोर जिले की रेहटी तहसील के मर्दानपुर के निवासी हैं। उनकी दोनों किडनी खराब थी। उनकी माता श्रीमती पुष्पा सिंह द्वारा दी गई किडनी का सफल ट्रांसप्लांट बंसल अस्पताल भोपाल में मुख्यमंत्री चौहान के सहयोग से हुआ। सेन अब पूर्णत: स्वस्थ हैं और सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं। सेन ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के प्रोत्साहन से ही मुझे नया जीवन मिला है।

 

See also  SI भर्ती घोटाले में CBI की ताबड़तोड़ छापेमारी, पुलिस-DSP-CRPF के ऑफिस समेत 33 जगहों पर रेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *