MCD elections: दिल्ली में वोटिंग के बाद भी एग्जिट पोल पर रोक, चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली 
दिल्ली में होने वाले नगर निगम (एमसीडी) चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। 4 दिसंबर को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए मतदान के बाद प्रिंट, बोर्डकास्ट, डिजिटल मीडिया, दोनों में एग्जिट पोल के अनुमानों के प्रकाशन पर रोक लगा दी है। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने गुरुवार को एक अधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, ''दिल्ली द्वारा अधिसूचित चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक एमसीडी चुनावों के लिए मतदान 04.12.2022 को सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा। चुनाव के बाद एग्जिट पोल छापने या प्रसारित करने की अनुमति नहीं है।

See also  मैनपुरी उपचुनाव में बीजेपी ने रघुराज शाक्य को बनाया अपना प्रत्याशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *