NSS: रासेयो रोजगार पाने में भी सहायक :डॉ. सचिन शर्मा

65

इंदौर // NSS राष्ट्रीय सेवा योजना मे स्वयं सेवक सेवा एवम अनुशासन के माध्यम से व्यक्तित्व विकास कर सकते हैं।रासेयो कार्य से रोजगार की संभावना भी बढ़ जाती हैं।

उक्त विचार सात दिवसीय शिविर निरीक्षण के दौरान देवी अहिल्या विश्विद्यालय रासेयो जिला संगठक डॉ. सचिन शर्मा ने व्यक्त किए। सत्र में उन्होंने विद्यार्थियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य डॉ. परितोष अवस्थी जी ने कहा कि – रासेयो शिविर विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। समाज में सेवा कार्य की सीख यही से ली जा सकती है।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. मनीष दुबे ने बताया कि श्री वैष्णव वाणिज्य महाविद्यालय,इंदौर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम धरावरा धाम में सात दिवसीय शिविर का आयोजन 14 नवम्बर से 20 नवम्बर तक लगाया गया।

स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली

शिविर के स्वयं सेवकों द्वारा आश्रम परिसर में परियोजना कार्य के तहत श्रमदान कर खेल मैदान का समतलीकरण किया गया। पौधों की क्यारी बनाई गई। ग्राम में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई।

बस्ती में जाकर ऊर्जा संर्वरक्षण अभियान के तहत जानकारियाँ दी गई। शिविरार्थियों को अनुशासित करने में डॉ. ललित चौहान की महती भूमिका रही। इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक जन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रणव श्रोत्रिय ने किया। अंत में आभार रासेयो अधिकारी डॉ. सोमेश भट्ट द्वारा आभार व्यक्त किया गया। सफल रासेयो शिविर के लिए प्रबन्धवर्ग ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।