कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा से मालवा-निमाड़ में अपनी स्थिति मजबूत करने जुटी

भोपाल
 मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की 382 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को प्रवेश करेगी। इसके माध्यम से कांग्रेस मालवा और निमाड़ क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने मतदान केंद्र स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, सज्जन सिंह वर्मा, बाला बच्चन और रवि जोशी को सौंपी है। पिछले चुनाव में पार्टी को मालवांचल के खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, आलीराजपुर और धार में अच्छे परिणाम मिले थे। हालांकि, ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ इन क्षेत्रों के कुछ विधायकों ने पार्टी छोड़ दी थी और उपचुनाव में कांग्रेस छह सीटें हार गई थी।

कांग्रेस राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लए बड़े अवसर के रूप में ले रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने मतदान केंद्र स्तर तक के कार्यकर्ताओं को इससे जोड़ने की कार्ययोजना बनाई है। 17 उपयात्राएं निकाली जा रही हैं। इसमें वे सभी जिले शामिल हैं, जो यात्रा मार्ग में नहीं आते हैं। उपयात्राओं का समन्वय और निगरानी का काम पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को दिया गया है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मालवा और निमाड़ क्षेत्र में बढ़त मिली थी। यहां के 66 विधानसभा क्षेत्रों में से 36 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। भाजपा को खरगोन, बुरहानपुर, झाबुआ और आलीराजपुर जिले में एक भी सीट नहीं मिली थी।

See also  twitter ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन 29 नवंबर से फिर शुरू,एलन मस्क ने किया ऐलान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *