देश की 90वीं इंटरपोल महासभा PM करेंगे संबोधित, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

नई दिल्ली
 प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 18 अक्टूबर को दोपहर 1. 45 बजे दिल्ली के प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित करेंगे। इंटरपोल की 90वीं महासभा 18 से 21 अक्टूबर तक दिल्ली में आयोजित हो रही है। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक इस बैठक में इंटरपोल के 195 सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे, जिनमें मंत्री, देशों के पुलिस प्रमुख, राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के प्रमुख और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। बता दें कि महासभा इंटरपोल की सर्वोच्च शासी निकाय है और इसके कामकाज से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए वर्ष में एक बार बैठक करती है।

लगभग 25 वर्षों के अंतराल के बाद भारत में इंटरपोल महासभा की बैठक हो रही है। यह आखिरी बार 1997 में हुई थी। भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के समारोह के साथ नई दिल्ली में 2022 में इंटरपोल महासभा की मेजबानी करने के भारत के प्रस्ताव को स्वीकार किया गया था। यह आयोजन पूरी दुनिया को भारत की कानून और व्यवस्था प्रणाली में सर्वोत्तम प्रथाओं को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।

कार्यक्रम के इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, इंटरपोल के अध्यक्ष अहमद नासर अल रायसी और महासचिव श्री जुर्गन स्टॉक, सीबीआई निदेशक भी मौजूद रहेंगे।

See also  चिकित्सा शिक्षा के पाठ्यक्रम को हिंदी माध्यम में संचालित करने के लिए तेजी से करें कार्य : मुख्यमंत्री चौहान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *