यूपी और उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

 नई दिल्ली
       
 इन दिनों देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है. दिल्ली से लेकर यूपी और उत्तराखंड तक लगातार बारिश का सितम जारी है. यूपी के कई जिलों में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं, उत्तराखंड में भी बारिश परेशानी बनी हुई है. इस बीच मौसम विभाग ने यूपी और उत्तराखंड के कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में जारी बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी रहेगा. मौसम विभाग ने 12 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की है. गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और बाराबंकी यूपी के कुछ इलाके हैं, जहां मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

उधर लगातार हो रही बारिश की वजह से जालौन, हरदोई, हापुड़, नोएडा, इटावा, कानपुर, बागपत, मेरठ, फर्रुखाबाद, बिजनौर, फिरोजाबाद, संभल, मुरादाबाद, एटा और कानपुर देहात में इंटरमीडिएट तक के स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. बारिश की वजह से नदियों में भी उफान है और बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं.

See also  इन्दौर में अब सौर ऊर्जा से पहुँचेगा हर घर नर्मदा का जल–मुख्यमंत्री चौहान

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. उत्तराखंड के उद्धम सिंह नगर, नैनिताल और चंपावत में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. वहीं, उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 12 अक्टूबर को भारी बारिश का येलो अलर्ट है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *