मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान: 16 लाख में 5 लाख बने योजनाओं के पात्र

भोपाल
17 सितम्बर से शुरू हुए मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में प्रदेश भर में 16 लाख से अधिक आवेदन सरकार को मिले हैं। आवेदन मिलने का सिलसिला अभी जारी है और जो आवेदन आए हैं उसका निराकरण विभागों के अफसरों को 31 अक्टूबर तक करने की टाइमलिमिट तय की गई है।

जनसेवा अभियान में राज्य सरकार ने केंद्र और राज्य शासन की 33 योजनाओं को शामिल किया है और गांवों और वार्डों में शिविर लगाकर अधिकारियों के माध्यम से आवेदन लेने व निराकरण करने की कार्यवाही भी हो रही है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 29 सितम्बर तक की स्थिति में प्रदेश में 22404 शिविर लगाए जा चुके हैं जिसमें 15 लाख 81 हजार 606 आवेदन आए हैं और यह आंकड़ा अब 16 लाख को पार कर चुका है। बताया जाता है कि 15.81 लाख आवेदनों में से 5 लाख 27 हजार 806 को स्वीकृत करने का काम भी किया जा चुका है और 10 लाख 7 हजार 685 आवेदन अभी निराकरण के लिए पेंडिंग हैं।

गौरतलब है कि जनसेवा अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री चौहान खुद जिलों के प्रवास के दौरान शिविर में पहुंचते हैं और मंत्रियों के  समूह बनाकर उन्होंने मंत्रियों की ड्यूटी भी इस काम में लगा रखी है। शुरुआत में मंत्री इस काम में रुचि नहीं ले रहे थे लेकिन अब मंत्रियों को आवंटित जिलों में दौरे तेज हो गए हैं।

See also  PHQ पहुंची Posting को लेकर शिकायतें, गृह जिलों में बना दिए कार्यवाहक ASI

सबसे अधिक आवेदन आयुष्मान कार्ड के
हितग्राही मूलक योजना का लाभ दिलाने के लिए शुरू किए गए अभियान में सबसे अधिक आवेदन आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए मिले हैं। जिलों में आए 5 लाख 54 हजार से अधिक आवेदनों में से 2.97 लाख आवेदनों को मंजूर कर हितग्राहियों के नए आयुष्मान कार्ड बनाने का काम भी किया जा चुका है और ढाई लाख आवेदन अभी पेंडिंग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *