मुख्यमंत्री चौहान ने मौलश्री, कचनार और करंज के पौधे लगाए

भोपाल

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी उद्यान में ओरियंटल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सदस्यों के साथ मौलश्री, कचनार और करंज के पौधे लगाए। सेवा योजना की डॉ. शिवाली वर्मा, डॉ. सोनिया गोस्वामी, डॉ. अमीता माहौर, श्री आयुष ठाकुर, श्री आनंद जायसवाल, सुश्री खुशी असवानी,  सुमुख पाटीदार, सुश्री रूपल सारस्वत, सुश्री आशी विश्वकर्मा, सुश्री आकांक्षा सिंह और डॉ. सोनेन्द्र गुप्ता पौध-रोपण में सम्मिलित हुए। ओरियंटल कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई वर्ष 2016 से पौध-रोपण, ब्लड डोनेशन केम्प और वृद्धाश्रम में सेवाएँ देने जैसी गतिविधियों में सक्रिय है। इकाई द्वारा जरूरतमंद लोगों को समय-समय पर वस्त्र और भोजन आदि उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही योग, शिक्षा और स्वच्छता के लिए जागरूकता के उद्देश्य से इकाई द्वारा साइकिल रैलियां भी की जाती हैं।

पौधों का महत्व

 लगाया गया मौलश्री एक औषधीय वृक्ष है, इसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है। कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। प्रकृति ने कई पेड़-पौधों को औषधीय गुणों से भरपूर रखा है, इन्हीं में से कचनार एक है। करंज का पौधा आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज के पौधे का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।

See also  संत रविदास सामाजिक समरसता पुरस्कार के लिये निर्णायक मण्डल गठित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *