लंदन जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, ब्रिटेन की महारानी के अंतिम संस्कार में होंगी शामिल

नई दिल्ली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए 17 से 19 सितंबर तक लंदन, यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) का दौरा करेंगी। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह घोषणा की।

8 सितंबर को हुआ महारानी का निधन
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में 8 सितंबर को स्कॉटलैंड में उनके बाल्मोरल कैसल ग्रीष्मकालीन निवास पर निधन हो गया। राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था। भारत में रविवार को राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया गया था।

लोगों के कल्याण के लिए निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 70 वर्षों के शासनकाल में, भारत-ब्रिटेन के संबंध अत्यधिक विकसित, फले-फूले और मजबूत हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उन्होंने राष्ट्रमंडल के प्रमुख के रूप में दुनिया भर के लाखों लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विदेश मंत्री ने राष्ट्रीय शोक पुस्तक पर किए हस्ताक्षर
इससे पहले, सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस के आवास पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के लिए शोक पुस्तक पर हस्ताक्षर किए। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का पिछले गुरुवार को निधन हो गया था। उन्होंने ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक शासन किया थीा।

See also  इजराइल : बेंजामिन नेतन्याहू ने 64 सीट जीतकर बहुमत हासिल,पीएम मोदी ने बधाई दी

किंग चार्ल्स तृतीय बने ब्रिटेन के नए सम्राट
महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद अब किंग चार्ल्स III को ब्रिटेन का नया सम्राट चुना गया है। महारानी की अंतिम यात्रा 19 सितंबर को राजकीय सम्मान के साथ निकाली जाएगी। इसमें दुनिया के तमाम नेता शामिल होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *