प्रीकॉशन डोज की उल्टी गिनती शुरू, फिर चुकाना होगा 386 शुल्क

भोपाल
सरकार की ओर से नि:शुल्क लगाए जा रहे कोरोना प्रीकॉशन डोज के लिए अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मुफ्त वैक्सीन के लिए अब सिर्फ 20 दिन बाकी रह गए हैं। 30 सितंबर तक पात्र हितग्राहियों को प्रीकॉशन डोज नि:शुल्क लगाया जाएगा। इसके बाद हर डोज के लिए 386 रुपए चुकाने होंगे।

दरअसल, सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त से सभी केटेगरी के लोगों के लिए प्रीकॉशन डोज नि:शुल्क लगाने की शुरूआत की है, जो 30 सितंबर तक जारी रहेगी। इसके बाद 18 से 59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए निजी अस्पतालों में ही प्रीकॉशन डोज उपलब्ध होंगे। इसके लिए भुगतान करना होगा। अभी तक राजधानी में महज दो लाख लोगों ने ही कोरोना का प्रीकॉशन डोज लगवाया है।

सीनियर सिटीजंस के लिए मुफ्त रहेगा
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश अहिरवार का कहना है कि हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर्स और सीनियर सिटीजन के लिए तो सरकार की ओर से पहले भी प्रीकॉशन डोज नि:शुल्क लगाए जा रहे थे और आगे भी नि:शुल्क ही होंगे।

 

See also  मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फैसला, 460 अधिकारियों को मिला प्रमोशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *