त्योहारों और रबी सीजन में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के सभी प्रबंध करें

भोपाल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि दुर्गोत्सव, दशहरा, दीपावली, के पर्वों और रबी सीजन में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के सभी प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि पोस्ट मानसून रखरखाव हर हालत में 15 अक्टूबर तक पूरा करें।

प्रबंध संचालक मिश्रा ने विद्युत आपूर्ति की समीक्षा के दौरान कहा कि प्रत्येक उपकेन्द्र और लाइनों का मानकों के अनुसार रखरखाव किया जाए। उन फीडरों को चिन्हित किया जाए जहाँ अधिक ट्रिपिंग हो रही है। ऐसे फीडरों को तकनीकी रूप से दूरूस्त किया जाए । वितरण केन्द्रों की मॉनिटरिंग माइक्रो लेवल पर की जाए ताकि स्थायी सुधार संभव हो सके।

प्रबंध संचालक ने सभी खराब तथा जले ट्रासंफार्मर को तत्काल एरिया स्टोर भेजने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि चालू वर्ष में ट्रांसफार्मर फेल्युअर की दर को कम किया जाए ताकि कंपनी का राजस्व नुकसान कम हो और उपभोक्ता को व्यवधान रहित आपूर्ति मिल सके।

राजस्व संग्रह और बकाया राशि वसूलने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है। प्रबंध संचालक ने गैर-घरेलू और इंडस्ट्रियल पावर के उपभोक्ता के भार वृद्धि तथा विजिलेंस गतिविधियों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बकायादारों पर प्रभावी कार्यवाही के साथ-साथ भू-राजस्व संहिता के अंतर्गत कुर्की की कार्यवाही के निर्देश दिए।

See also  CM Help Line में झूठी शिकायत करने पर दो आवेदकों के खिलाफ एफआईआर

निर्माण कार्यों को रबी सीजन के लोड आने के पूर्व पूर्ण करने के भी निर्देश दिये गये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *