एसबीआई में क्लर्क के 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, इस Direct Link से करें आवेदन

 नई दिल्ली
 
SBI Clerk Notification 2022 : देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( एसबीआई ) ने क्लेरिकल कैडर में जूनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 5008 वैकेंसी निकालीं गई हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 7 सितंबर से शुरू  शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार sbi.co.in पर जाकर 27 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवार केवल एक राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि जिस भी राज्य के लिए आप आवेदन कर रहे हैं, आपको वहां की स्थानीय भाषा (पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना) का अच्छा ज्ञान हो। आपको बता दें कि एसबीआई ने पिछले साल भी 5237 वैकेंसी निकालीं थीं।

योग्यता
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन यह सुनिश्चित कर लें कि डिग्री 30 नवंबर 2022 को या उससे पहले पहले प्राप्त कर ली गई हो।

आयु सीमा
20 वर्ष से 28 वर्ष। उम्मीदवारों की जन्म 2 अगस्त 1994 से पहले और 1 अगस्त 2002 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2022 से की जाएगी। एससी व एसटी वर्ग को आयु में पांच वर्ष और ओबीसी की तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि – 7 सितंबर 2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 27 सितंबर 2021
प्री एग्जाम ट्रेनिंग कॉल लेटर – 20 अक्टूबर 2022
प्रीलिम्स एग्जाम डेट – नवंबर 2022
मेन एग्जाम – दिसंबर/जनवरी 2022

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *