आतंकी मसूद अजहर के भाई रऊफ का शागिर्द है कानपुर से गिरफ्तार सैफुल्ला, पाक, सीरिया, अफगानिस्तान के 22 नंबर मिले

 कानपुर
 
कानपुर में गिरफ्तार सैफुल्ला जैश-ए-मोहम्मद के चीफ कमांडर मसूद अजहर के भाई रऊफ अजहर का शागिर्द है। रऊफ अजहर पाकिस्तान में आतंकी संगठन का मुख्य हैंडलर है और भारत में फिदायीन हमलों के लिए नए चेहरों को रिक्रूट करता है। एटीएस सूत्रों के मुताबिक सैफुल्ला के पास बरामद मोबाइल में ऐसे ही तमाम महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

एटीएस सूत्रों ने बताया कि सैफुल्ला वर्चुअल आईडी बनाने में माहिर है। उसने भारत ही नहीं पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी कई लोगों की वर्चुअल आईडी बनाई हैं। वाईफाई कॉल और मैसेज के लिए एप का इस्तेमाल करता है। कानपुर में हुई पूछताछ में पता चला कि उसने नदीम के अलावा पाकिस्तान, अफगानिस्तान और सीरिया के 34 लोगों की वर्चुअल आईडी बनाई हैं। यह लोग भारत, अमेरिका और कुछ यूरोपीय देशों में भेजे गए।

पाक, सीरिया, अफगानिस्तान के 22 नंबर मिले
सैफुल्ला के मोबाइल से पुलिस को पाकिस्तान, सीरिया, अफगानिस्तान के 22 मोबाइल नंबरों का पता चला है। इन्हें कूटनामों से फीड किया गया था। ये नंबर किनके हैं, इसकी जांच हो रही है। सैफुल्ला इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और व्हाट्सएप कॉल के जरिए कई लोगों से संपर्क में था। वह कई संदिग्ध सोशल मीडियाग्रुपों से भी जुड़ा हुआ था, जिनके बारे में एटीएस को जानकारियां मिली हैं।

See also  छत्रपति शिवाजी पर टिप्पणी: एकनाथ शिंदे सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी MVA, मुंबई में महा प्रदर्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *