‘पाकिस्तान पर भारी पड़ेगी टीम इंडिया, Asia Cup भी होगा अपना’, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की बड़ी भविष्यवाणी

नई दिल्ली
आगामी एशिया कप (Asia Cup) और भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। पोंटिंग का ऐसा कहना है कि भारतीय टीम (Team India) ना सिर्फ एशिया कप पर कब्जा जमाएगी, बल्कि भारत-पाक मुकाबले में पाकिस्तान को भी धूल चटाने में कामयाब होगी। एशिया कप टी20 टूर्नामेंट 27 अगस्त से यूएई के मैदानों पर शुरू होगा और भारत अपना पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।
 भारत को हराना बहुत मुश्किल ICC रिव्यू के लेटेस्ट एपिसोड में पोंटिंग ने कहा, ''सिर्फ एशिया कप ही नहीं, किसी भी टूर्नामेंट में भारत से जीतना हमेशा कठिन होता है, लेकिन मुझे लगता है कि हर बार जब हम टी20 वर्ल्ड कप के बारे में बात करते हैं, तो मुझे लगता है कि भारत ज्यादा मजबूत नजर आता है। उनकी गहराई निश्चित रूप से अन्य टीमों की तुलना में बेहतर है और मुझे लगता है कि भारत एशिया कप जीतेगा।''

 पाकिस्तान की हार तय
 भारत बनाम पाकिस्तान महा मुकाबले को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, ''मैं पाकिस्तान के खिलाफ उस मुकाबले को जीतने के लिए भारत का समर्थन करूंगा। मैं पाक टीम की उपेक्षा नहीं कर रहा, क्योंकि वे एक अवश्विसनीय क्रिकेट देश हैं, जो लगातार बेहतरीन खिलाड़ियों को मंच देते हैं।'' पोंटिंग ने आगे इस मैच की लोकप्रियता को लेकर कहा, ''एक क्रिकेट प्रेमी होने के नाते, जब भी इस तरह के मुकाबले होते हैं तो बैठकर देखना हमेशा अच्छा होता है, क्योंकि हर चीज का स्तर बढ़ जाता है।''

See also  कार्तिक पूर्णिमा पर रहेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *