महर्षि वैदिक विश्वविद्यालय की सरकारी जांच पर हाईकोर्ट की रोक, 21 दिसंबर को अगली सुनवाई

महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय की सरकारी जांच पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई। 351 पेज के दस्तावेजों वाली शिकायत और जांच पर अब 21 दिसंबर को सुनवाई होगी।

भोपाल।

महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर उठे सवालों के बीच अब मामला न्यायिक प्रक्रिया में पहुंच गया है।

विश्वविद्यालय के खिलाफ राज्य सरकार की ओर से गठित उच्चस्तरीय जांच समिति की कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।

मामले की अगली सुनवाई 21 दिसंबर को निर्धारित की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार ने सोशल एक्टिविस्ट सुधाकर सिंह राजपूत की शिकायतों को

गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली और कथित अनियमितताओं की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की थी।

समिति ने जांच के पहले चरण में शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए।

 

बताया जाता है कि सुधाकर सिंह राजपूत ने करीब 351 पृष्ठों के दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ अपना पक्ष रखा है।

शिकायत में विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली, धार्मिक शिक्षा के नाम पर किए जा रहे

कथित दावों और नियामक संस्थाओं के निर्देशों के पालन से जुड़े कई गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

शिकायतकर्ता ने अपने समर्थन में ऐसे दस्तावेज भी प्रस्तुत किए हैं,

जिन्हें राज्य सरकार समय-समय पर विधानसभा में लिखित प्रश्नों और ध्यानाकर्षण के जवाब में पेश कर चुकी है।

शिकायतकर्ता का दावा है कि इन दस्तावेजों से विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली और सरकारी स्तर

पर सामने आई जानकारियों के बीच कई सवाल खड़े होते हैं।

उनका आरोप है कि विश्वविद्यालय के खिलाफ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की ओर से भी समय-समय पर कार्रवाई की गई

 उसे डिफॉल्टर घोषित किया गया।

इसके बावजूद उच्च शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों की भूमिका के कारण संस्थान को राहत मिलती रही।

इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और जांच का निष्कर्ष सामने आना अभी बाकी है।

मंत्री इंदर सिंह परमार के निर्देश पर गठित हुई जांच समिति

सूत्रों के अनुसार, शिकायतों को उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने गंभीरता से लिया था।

उनके निर्देश के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने जांच समिति गठित की।

विभागीय आयुक्त प्रबल सिपाहा की अध्यक्षता में बनी समिति ने हाल ही में शिकायतकर्ता को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था।

समिति ने शिकायतकर्ता का पक्ष सुनने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की है।

हालांकि, अब तक विश्वविद्यालय के जिम्मेदार पदाधिकारियों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी नहीं किया गया था।

विभागीय आयुक्त प्रबल सिपाहा ने जनप्रचार को बताया कि

शिकायतकर्ता का पक्ष सुना जा चुका है और आगे की कार्रवाई जारी है।

जल्द ही संबंधित संस्थान के जिम्मेदार लोगों को भी तलब किया जाएगा।

जांच शुरू होने से पहले ही हाईकोर्ट पहुंचा विश्वविद्यालय

 

See also  भोपाल में 5 एकड़ हरियाली पर संकट! पेड़ काटकर बनेगा राजस्व भवन, शहर के बीच निर्माण की तैयारी पर उठे सवाल

सरकारी जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ने के बीच विश्वविद्यालय ने हाईकोर्ट का रुख किया।

याचिकाकर्ता ने अपने पुराने न्यायिक प्रकरणों का हवाला देते हुए राज्य सरकार के जांच करने के अधिकार पर सवाल उठाए हैं।

इस संबंध में याचिका में W.P. No. 21046/2023 और W.P. No. 14783/2013 का उल्लेख किया गया है।

याचिकाकर्ता का पक्ष है कि राज्य सरकार को विश्वविद्यालय की जांच करने का अधिकार नहीं है।

इस कानूनी प्रश्न पर अब हाईकोर्ट में विचार होना है।

हाईकोर्ट ने फिलहाल सरकारी जांच की कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।

अब 21 दिसंबर को होने वाली सुनवाई में यह स्पष्ट होगा कि

राज्य सरकार की जांच किस कानूनी आधार पर आगे बढ़ सकती है।

इस मामले में दो महत्वपूर्ण सवाल सामने हैं—क्या राज्य सरकार को विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली की जांच का अधिकार है

और क्या शिकायत में लगाए गए आरोप जांच में प्रमाणित हो पाएंगे।

इन दोनों सवालों का जवाब अब न्यायिक प्रक्रिया और जांच के आगे के घटनाक्रम पर निर्भर करेगा।

Keywords:

  • महर्षि वैदिक विश्वविद्यालय (Maharishi Vedic University)

  • महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय

  • हाईकोर्ट का आदेश (High Court Order)

  • विश्वविद्यालय की सरकारी जांच

  • मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग

  • इंदर सिंह परमार

  • प्रबल सिपाहा

  • सुधाकर सिंह राजपूत

  • UGC डिफॉल्टर विश्वविद्यालय

  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट

  • विश्वविद्यालय अनियमितता जांच