“12वीं की परीक्षा 17 फरवरी और 10वीं की 24 फरवरी से होगी शुरू; दोनों परीक्षाएं सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक, मार्च में खत्म होगा परीक्षा सत्र”
भोपाल(9826019364)।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारणी जारी कर दी है।
इसके अनुसार 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च 2027 तक चलेंगी।
वहीं 10वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च 2027 को समाप्त होंगी।
बोर्ड ने नियमित और स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है।
दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने यह कार्यक्रम 13 अगस्त 2026 को जारी किया था।
अब विद्यार्थियों के पास परीक्षा की तैयारी और विषयवार रिवीजन के लिए निर्धारित समय-सारणी उपलब्ध है।
परीक्षा कार्यक्रम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 19 मार्च को आखिरी पेपर
हायर सेकेंडरी परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए पहला पेपर 17 फरवरी को होगा।
इस दिन बायोटेक्नोलॉजी, गायन-वादन और तबला-पखावज की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इसके बाद 23 फरवरी को हिंदी और 26 फरवरी को अंग्रेजी का पेपर होगा।
विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए मार्च में महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं रखी गई हैं।
12वीं की विषयवार समय-सारणी
तारीख विषय
17 फरवरी बायोटेक्नोलॉजी, गायन-वादन, तबला-पखावज
18 फरवरी उर्दू, मराठी
20 फरवरी संस्कृत
22 फरवरी NSQF, शारीरिक शिक्षा, AI
23 फरवरी हिंदी
24 फरवरी ड्राइंग एंड डिजाइनिंग
25 फरवरी मनोविज्ञान
26 फरवरी अंग्रेजी
1 मार्च इन्फॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस
3 मार्च समाजशास्त्र
4 मार्च भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र सहित अन्य विषय
8 मार्च जीव विज्ञान
11 मार्च राजनीति शास्त्र
13 मार्च रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन सहित अन्य विषय
16 मार्च गणित
17 मार्च कृषि, होम साइंस, एकाउंटेंसी
19 मार्च भूगोल सहित अन्य विषय
10वीं की परीक्षा 24 फरवरी से, 18 मार्च को आखिरी पेपर
हाईस्कूल परीक्षा की शुरुआत 24 फरवरी को होगी। पहले दिन मराठी, गुजराती, पंजाबी और सिंधी भाषा के पेपर होंगे।
दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, गायन-वादन, तबला-पखावज और कंप्यूटर विषयों की परीक्षा भी इसी दिन निर्धारित है।
इसके बाद 2 मार्च को हिंदी, 5 मार्च को गणित और 9 मार्च को अंग्रेजी की परीक्षा होगी।
विज्ञान का पेपर 15 मार्च और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 18 मार्च को होगी।
10वीं की विषयवार समय-सारणी
तारीख विषय
24 फरवरी मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी
25 फरवरी NSQF के विषय और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
27 फरवरी उर्दू
2 मार्च हिंदी
5 मार्च गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक)
9 मार्च अंग्रेजी
12 मार्च संस्कृत
15 मार्च विज्ञान
18 मार्च सामाजिक विज्ञान
गणित के दो अलग-अलग पेपर, विद्यार्थियों को विशेष सुविधा
इस बार 10वीं के विद्यार्थियों के लिए गणित की परीक्षा में स्टैंडर्ड और बेसिक के
अलग-अलग प्रश्नपत्र निर्धारित किए गए हैं। दोनों परीक्षाएं 5 मार्च को होंगी।
इस व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को अपने चुने हुए गणित विषय के अनुसार परीक्षा देनी होगी।
परीक्षा केंद्र पर 8 बजे पहुंचना जरूरी
मंडल ने परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए हैं।
– परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
– विद्यार्थियों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य है।
– परीक्षा कक्ष में सुबह 8:30 बजे तक प्रवेश करना होगा।
– A.M.8:45 बजे के बाद किसी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
– 8:45 बजे प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा।
– 8:55 बजे उत्तरपुस्तिका उपलब्ध कराई जाएगी।
मंडल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान शासन द्वारा सार्वजनिक या स्थानीय
अवकाश घोषित होने पर भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी।
फरवरी में होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं
10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 फरवरी से 19 मार्च 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी।
नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके संबंधित स्कूलों में होंगी।
स्वाध्यायी विद्यार्थियों की परीक्षाएं आवंटित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।
प्रायोगिक परीक्षाओं की विषयवार तारीख और समय जानने के लिए विद्यार्थियों को अपने स्कूल के
प्राचार्य या परीक्षा केंद्राध्यक्ष से संपर्क करना होगा।
जरूरत पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षाएं अवकाश के दिनों में भी कराई जा सकती हैं।
मुख्य परीक्षा के बाद दूसरी परीक्षा का भी कार्यक्रम
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2027 की मुख्य परीक्षा के साथ द्वितीय परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी किया है।
– 12वीं की द्वितीय परीक्षा 11 जून से 30 जून 2027 तक होगी।
– 10वीं की द्वितीय परीक्षा 15 जून से 30 जून 2027 तक आयोजित की जाएगी।
यह कार्यक्रम भी नियमित और स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए जारी किया गया है।
यहां से डाउनलोड करें टाइम टेबल
विद्यार्थी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विषयवार परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
1. आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in खोलें।
2. Examination Time Table सेक्शन पर जाएं।
3. वर्ष 2027 की मुख्य एवं द्वितीय परीक्षा समय-सारणी का विकल्प चुनें।
4. टाइम टेबल PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
बोर्ड की सलाह: विद्यार्थी अपने विषयों की तारीख और परीक्षा समय ध्यान से देख लें।
मंडल ने आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन का अधिकार सुरक्षित रखा है।
Keywords:
-
एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2027
-
MP Board Exam Date 2027
-
MPBSE 10th Time Table
-
MPBSE 12th Time Table
-
मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा
-
10वीं बोर्ड परीक्षा
-
12वीं बोर्ड परीक्षा
-
एमपी बोर्ड परीक्षा तारीख