Skip to content
Monday, November 16, 2026
:: जनप्रचार ::
Madhya Pradesh News Today | MP News Hindi
Search
Search
Home
देश
विदेश
राज्य
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
सियासत
खेल
मनोरंजन
धर्म/अध्यात्म
सितारे
लाइफस्टाइल
आलेख
संपर्क
Home
मध्य प्रदेश
ग्वालियर में 13 साल की छात्रा से दरिंदगी, कोचिंग से लौटते समय अगवा कर खाली तलघर में ले गए दो युवक
मध्य प्रदेश
ग्वालियर में 13 साल की छात्रा से दरिंदगी, कोचिंग से लौटते समय अगवा कर खाली तलघर में ले गए दो युवक
ग्वालियर के बहोड़ापुर में 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप। कोचिंग से लौटते समय अगवा करने वाले दोनों आरोपी फरार।
November 15, 2026
Ravi Awasthi
ग्वालियर।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है।
बहोड़ापुर इलाके में 13 साल की कक्षा आठवीं की छात्रा के साथ दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है।
छात्रा 14 नवंबर को कोचिंग से घर लौट रही थी, तभी आरोपियों ने उसे जबरन स्कूटी पर बैठा लिया और
दरगाह के पास एक खाली तलघर में ले गए।
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, तलघर में दोनों आरोपियों ने छात्रा के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
छात्रा ने विरोध किया और शोर मचाया तो उसके साथ मारपीट भी की गई।
आरोपियों ने उसे धमकाया कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वे उसे बदनाम कर देंगे।
मां के पहुंचने की भनक लगी तो सड़क पर छोड़कर भागे
घटना के दौरान आरोपियों को छात्रा की मां के आसपास पहुंचने की जानकारी मिली।
इसके बाद दोनों उसे सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए।
देर शाम मां अपनी बेटी को तलाशते हुए निकलीं।
रास्ते में छात्रा मिली तो वह रोने लगी और मां को पूरी घटना बताई।
इसके बाद मां और चाचा उसे लेकर बहोड़ापुर थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
अपहरण से लेकर पॉक्सो तक की धाराओं में मामला दर्ज
शिकायत के बाद पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया।
शनिवार रात
इमरान और आर्यन
नाम के दोनों युवकों के खिलाफ अपहरण,
मारपीट, सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार के मुताबिक, दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं।
पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
नाबालिगों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
कोचिंग से घर लौट रही 13 साल की छात्रा के साथ हुई इस घटना ने शहर में नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
सार्वजनिक स्थानों और शिक्षण संस्थानों के आसपास बच्चों की सुरक्षा के इंतजामों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
पुलिस की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना से जुड़े अन्य पहलू स्पष्ट हो सकेंगे।
See also
चलती बाइक पर दोस्त की हत्या, गोली मारने के बाद आरोपी ने बाइक चालक को भी बनाया बंधक
Post navigation
अभिषेक के दौरान बाबा महाकाल के साक्षात दर्शन! अलौकिक छवि देख भक्त हुए भावविभोर
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर विशेष: कलम की धार से बड़ा है भरोसा, सनसनी नहीं जिम्मेदारी बने पहचान