नर्मदापुरम:आधी रात रहस्यमयी महिला की ताका-झॉकी ने बढ़ाई कालोनीवासियों की चिंता

नर्मदापुरम की गौर कॉलोनी में रात 12:30 बजे घरों में झांकती अज्ञात महिला CCTV में कैद हुई। पुलिस फुटेज की जांच करेगी।

नर्मदापुरम,मध्य प्रदेश।

पवित्र नगरी नर्मदापुरम की कुछ कालोनियों में आधी रात एक रहस्यमयी महिला की रेकी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

वाकया शहर की मालाखेड़ी स्थित गौर कॉलोनी व गोल्डन सिलिकॉन कॉलोनी से जुड़ा है।

सूत्रों के अनुसार,लाल-हरे रंग की साड़ी पहने और हाथ में थैली लिए महिला घरों के गेट पर रुकती

और अंदर झांकती नजर आई। उसकी ये गतिविधियां CCTV कैमरे में कैद हुई हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, महिला पहले गोल्डन सिलिकॉन कॉलोनी में भी इसी तरह घूमती दिखाई दी थी।

रात 12:30 बजे एक के बाद एक घरों के बाहर पहुंची महिला

CCTV फुटेज के अनुसार, महिला रात करीब 12:30 बजे गौर कॉलोनी में घूमती नजर आती है।

वह एक घर के गेट पर रुकती है और अंदर झांकती दिखाई देती है।

इसके बाद वह आगे बढ़कर दूसरे घर के पास पहुंचती है।

महिला ने लाल-हरे रंग की साड़ी पहन रखी थी और उसके हाथ में एक थैली थी।

रात के सन्नाटे में इस तरह घरों के बाहर घूमने की घटना से कॉलोनी के निवासियों में चिंता का माहौल है।

क्या चोरी की रेकी कर रही थी महिला?

महिला की गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि वह चोरी के लिए मकानों की रेकी कर रही हो सकती है।

हालांकि, महिला के चोरी की योजना बनाने या किसी अपराध में शामिल होने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस को अभी शिकायत नहीं, फुटेज की होगी जांच

कोतवाली थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने मीडिया को बताया कि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

उन्होंने कहा कि CCTV फुटेज की जांच कर संदिग्ध महिला के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी।

फुटेज की जांच के बाद ही महिला की पहचान और उसकी गतिविधियों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Keywords:

See also  MP: वाणिज्य कर में अफसरों को प्रमोशन,CTI की वरिष्ठता पर विवाद; पदोन्नति नियमों पर उठे सवाल

नर्मदापुरम समाचार, गौर कॉलोनी CCTV, मालाखेड़ी समाचार, घरों में झांकती महिला,

Narmadapuram News, CCTV Footage, मध्य प्रदेश क्राइम न्यूज