शाजापुर।
शाजापुर में नेशनल हाईवे-52 पर रविवार देर रात एक स्लीपर यात्री बस हादसे का शिकार हो गई।
टुकराना जोड़ के पास करीब 3:30 बजे तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
हादसे में करीब 32 यात्री घायल हो गए।
इनमें बस के ड्राइवर और क्लीनर की हालत गंभीर बताई गई है।
गुना से इंदौर जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक, पाटीदार ट्रैवल्स की स्लीपर बस गुना से इंदौर जा रही थी।
शाजापुर बायपास पर टुकराना जोड़ के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया।
इसके बाद बस डिवाइडर से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
बस में फंसा था ड्राइवर

हादसे के बाद ड्राइवर बस के अंदर फंस गया था। मौके पर पहुंची पुलिस
और राहत टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे बाहर निकाला।
क्लीनर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया।
रात में मौके पर पहुंची राहत टीमें
हादसे की सूचना मिलते ही लालघाटी और सुनेरा थाना पुलिस की डायल-112 टीमें मौके पर पहुंचीं।
हाईवे-1033 की टीम ने भी राहत और बचाव कार्य में मदद की।
सभी घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।
पुलिस के मुताबिक, हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
फिलहाल तेज रफ्तार और बस के अनियंत्रित होने की जानकारी सामने आई है।
हादसे में घायल यात्री

घायलों में विमलाबाई (50), आनंदलाल (30), सपना (22), कैलाश (34), ज्योति (19),
जितेंद्र (34), मोनिका (18), विशाल शर्मा (29), भगवान सिंह कुशवाह (24), रेखा (35),
देवा (29), राकेश (38), दिनेश (35), परमानंद (34), गोमती (32), रितेश (25),
नितेश गौड़ (26), नितेश (20), रोहित (14), अंजली (23),
ग्यारसीलाल (26), उमेश सेन, बजेश (40), उदित (22),
बबली (28), काव्या (25), पवन सेन (24), भावेश (17),
शौर्य (9), भाग्यश्री और अंबिका शामिल हैं।
Keywords
शाजापुर बस हादसा, शाजापुर सड़क हादसा, स्लीपर बस एक्सीडेंट,
नेशनल हाईवे 52, टुकराना जोड़ हादसा,
गुना इंदौर बस, बस दुर्घटना, मध्य प्रदेश न्यूज