वाराणसी।
लगातार बारिश ने उत्तर भारत के कई राज्यों में हालात बदल दिए हैं।
कहीं नदियां उफान पर हैं। कहीं लगातार बारिश जारी है।
वहीं, राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ने से गर्मी और उमस लौट आई है।
सबसे ज्यादा असर वाराणसी में दिख रहा है।

(Ganga river in Haridwar)
गंगा का पानी तेजी से बढ़ रहा है।
शहर के सभी 84 घाट जलमग्न हो गए हैं।
घाटों की सामान्य गतिविधियां अब छतों और ऊंचे स्थानों पर पहुंच गई हैं।
छत पर हो रही गंगा आरती
दशाश्वमेध घाट की प्रसिद्ध गंगा आरती अब छत पर कराई जा रही है।
घाट का बड़ा हिस्सा पानी में डूब चुका है।
मणिकर्णिका घाट पर भी हालात बदल गए हैं।
वहां छत पर अंतिम संस्कार कराए जा रहे हैं।
बढ़ते जलस्तर से घाटों के बीच आवाजाही मुश्किल हो गई है।
रिवरफ्रंट के कई हिस्से भी पानी में डूब गए हैं।
68.74 मीटर पहुंचा गंगा का जलस्तर

शनिवार को वाराणसी में गंगा का जलस्तर 68.74 मीटर दर्ज किया गया।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, पानी लगातार बढ़ रहा है।
जलस्तर करीब 20 मिलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने की बात कही गई है।
यहां खतरे का निशान 71.26 मीटर है।
हालांकि, बढ़ते पानी को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है।
इसके चलते गंगा में छोटी और बड़ी सभी नावों का संचालन बंद कर दिया गया है।
यूपी की 6 नदियां खतरे के निशान से ऊपर
#WATCH लखनऊ (उत्तर प्रदेश): भारी बारिश के कारण लखनऊ शहर के कई इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है। pic.twitter.com/BXei4D9LXr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2026
उत्तर प्रदेश में गंगा और घाघरा समेत 6 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
राज्य के 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हैं।
लखनऊ, बाराबंकी समेत कई शहरों में शनिवार सुबह से रुक-रुककर बारिश होती रही।
दिल्ली में अगस्त की सामान्य बारिश का आंकड़ा पार
दूसरी ओर, दिल्ली में शुक्रवार रात से रुक-रुककर बारिश जारी है।
अगस्त खत्म होने से पहले ही सामान्य बारिश का आंकड़ा पार हो गया है।
सफदरजंग मौसम केंद्र में 1 से 21 अगस्त के बीच 235.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।
पूरे अगस्त की सामान्य बारिश 233.1 मिमी मानी जाती है।
मौसम विभाग के अनुसार, वीकेंड पर भी दिल्ली में बारिश जारी रह सकती है।
राजस्थान में मानसून कमजोर, गर्मी फिर बढ़ी
इसके उलट राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
शुक्रवार को 15 जिलों में बारिश का अलर्ट था।
हालांकि, 11 जिलों में तेज धूप निकली।
बाकी जिलों में भी 10 मिमी से कम बारिश दर्ज हुई।
इससे गर्मी और उमस बढ़ गई है।
श्रीगंगानगर में तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
चूरू में पारा 39 डिग्री तक पहुंच गया।
मध्य प्रदेश में 3 सिस्टम एक्टिव
#WATCH खजुराहो (मध्य प्रदेश): खजुराहो शहर में तेज़ बारिश हुई। pic.twitter.com/m84bLwa7s7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2026
मध्य प्रदेश में मानसून अभी सक्रिय बना हुआ है।
प्रदेश पर एक साथ तीन मौसम प्रणालियों का असर है।
रीवा-सीधी के पास लो प्रेशर एरिया बना है।

(मध्यप्रदेश के सतना का प्रसिद्ध शबरी वाटरफॉल अपने रौद्र रूप में )
उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश से मानसून ट्रफ गुजर रही है।
वहीं, दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में चक्रवाती घेरा सक्रिय है।
इसके चलते सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश की संभावना है।
प्रदेश के 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब में भी बारिश का अलर्ट
पंजाब के जालंधर और पठानकोट में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई।
मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश की संभावना जताई है।
#WATCH | झज्जर, हरियाणा | शहर के कई इलाकों में बारिश हुई।
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार ज़िले में 24 अगस्त तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश या आंधी-तूफ़ान की संभावना बनी रहेगी। pic.twitter.com/gIGYSOaN9M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2026