भोपाल तिरंगामय,‘कर्मश्री’यात्रा में उमड़ा सैलाब; शिवराज ने परिजनों संग फहराया ध्वज

भोपाल में ‘कर्मश्री’ की विशाल तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवार के साथ घर पर तिरंगा फहराया।

भोपाल(9826019364)।

अखंड भारत दिवस के अवसर पर गुरुवार को भोपाल की सड़कें तिरंगामय नजर आईं।

‘कर्मश्री’ संस्था की विशाल तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

हाथों में तिरंगा लिए लोग राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत का संदेश देते नजर आए।

यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए।

उन्होंने तिरंगा लहराकर लोगों का उत्साह बढ़ाया।

उनके साथ कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नागरिक भी यात्रा का हिस्सा बने।

दिलचस्प बात यह रही कि प्रदेश की राजनीति के लंबे समय तक केंद्र में रहे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वतंत्रता दिवस से पहले का राष्ट्रोत्सव इस बार अपने आवास तक सीमित नजर आया।

मध्य प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले शिवराज ने परिवार के साथ घर पर ही तिरंगा फहराया।

कोलार से संत नगर तक निकला तिरंगों का कारवां

विशाल तिरंगा यात्रा कोलार सिक्स लेन स्थित मदर टेरेसा स्कूल के सामने से शुरू किया गया।

यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी।

इसके बाद यात्रा संत नगर स्थित भैंसाखेड़ी मंडी पहुंची।

करीब 32 किलोमीटर के मार्ग पर तिरंगों की अलग ही छटा दिखाई दी।

जगह-जगह लोग यात्रा के स्वागत के लिए खड़े नजर आए।

राष्ट्रभक्ति के नारों और तिरंगों से पूरा माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

कई स्थानों पर हुआ जोरदार स्वागत

यात्रा मार्ग पर सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों ने स्वागत की व्यवस्था की थी।

कई जगह नागरिकों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया।

लोग हाथों में तिरंगा लेकर सड़क किनारे खड़े रहे।

यात्रा के गुजरने के दौरान कई इलाकों में राष्ट्रभक्ति का माहौल दिखाई दिया।

‘कर्मश्री’ संस्था के अध्यक्ष और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने आयोजन में शामिल नागरिकों का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है।

 

सत्ता के केंद्र से दिल्ली तक, अब घर पर तिरंगा

 

 

एक तरफ भोपाल की सड़कों पर विशाल तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की बड़ी भागीदारी दिखी।

वहीं, दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने परिवार के साथ भोपाल स्थित आवास पर तिरंगा फहराया।

शिवराज लंबे समय तक मध्य प्रदेश की राजनीति का प्रमुख चेहरा रहे हैं।

वह प्रदेश में करीब 17 साल मुख्यमंत्री भी रहे।

शुक्रवार को शिवराज भोपाल में ही हैं।

उनका स्वतंत्रता दिवस से पहले का राष्ट्रोत्सव घर पर तिरंगा फहराने तक सीमित नजर आया।

हालांकि, इसे लेकर शिवराज की ओर से कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं की गई।

उन्होंने इसे स्वतंत्रता दिवस और हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ा आयोजन बताया व ना​गरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।।

 

दक्षिण—पश्चिम विस में भी निकली यात्रा

एक अन्य तिरंगा यात्रा का आयोजन राजधानी की दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भी हुआ।

विधायक भगवानदास सबनानी के नेतृत्व में यह यात्रा निकली।

इसमें भी मुख्यमंत्री ​डॉ मोहन यादव व वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।