बोगोटा,(Agency)।
दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया सोमवार को शक्तिशाली भूकंप से दहल उठा।
पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।
ताजा रिपोर्टों में मृतकों की संख्या 111 तक पहुंच गई है।
बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं और कई लोग मलबे में फंसे बताए जा रहे हैं।
भूकंप के बाद कई शहरों में इमारतों को खाली कराया गया।
वहीं, राहत और बचाव दल ढही इमारतों में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।
20 से ज्यादा नगरपालिकाओं में नुकसान की खबर है।
सुबह 7:34 बजे आया तेज झटका


भूकंप के बाद सबसे बड़ी चुनौती मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना है।
मुख्य भूकंप के बाद भी झटके महसूस किए गए।