उज्जैन।
अगस्त का दूसरा सप्ताह ग्रहों की विशेष हलचल वाला रहेगा।
ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस दौरान कई शुभ योग बन रहे हैं।
इसका असर करियर, कारोबार, धन, परिवार और रिश्तों पर पड़ सकता है।
इस सप्ताह मंगल मिथुन में रहेंगे।
वहीं बुध, सूर्य और गुरु कर्क राशि में गोचर करेंगे।
केतु सिंह, शुक्र कन्या और राहु कुंभ राशि में रहेंगे।
मीन राशि में शनि वक्री अवस्था में रहेंगे।
बनेगा नवपंचम राजयोग
खास बात यह है कि गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में उदित होंगे।
11 अगस्त को सूर्य और शनि के बीच 120 डिग्री का संबंध बनेगा।
इससे नवपंचम राजयोग बनेगा। इसके अलावा बुधादित्य, त्रिग्रही, गजकेसरी, चतुर्ग्रही, हंस, शशि आदित्य और गुरु आदित्य जैसे योग भी बनेंगे। 12 अगस्त को कर्क राशि में सूर्य ग्रहण लगने की बात कही गई है।
यह राशिफल चंद्र राशि के आधार पर है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक किस राशि के लिए सप्ताह कैसा रहेगा।
