सना,एजेंसी,AP।
मध्य-पूर्व में एक ओर युद्ध की आग तेज होती दिख रही है, तो दूसरी ओर कूटनीतिक स्तर पर तनाव कम करने की कोशिशें भी जारी हैं।
ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने यमन और सऊदी अरब में एक साथ बड़े मिसाइल और ड्रोन हमले कर क्षेत्रीय तनाव बढ़ा दिया।
वहीं, लेबनान में इजराइली सैनिकों की मौत के बाद जवाबी कार्रवाई तेज हो गई।
इसके बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की उम्मीदें भी बनी हुई हैं।
यमन में सैन्य ठिकानों पर हमला, 58 सैनिकों की मौत
हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को यमन के सैन्य ठिकानों को बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया।
हमले में 58 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए।
इसके बाद यमन के रक्षा मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस हमले का जवाब सही समय और सही स्थान पर दिया जाएगा।
सऊदी अरब में भी हमला, 11 नागरिक घायल
