Neemuch Assembly: भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने आतुर कांग्रेस

रवि अवस्थी,भोपाल।Neemuch Assemblyनीमच जिले में 3 विधानसभा सीटें हैं..इनमें मनासा, नीमच और जावद विधानसभा सीटें शामिल हैं.. इन सभी सीटों में नीमच विधानसभा सीट अहम है…नीमच देश का ऐसा दूसरा शहर है..जहां जमीन की कीमत सबसे अधिक है.. नीमच विधानसभा सीट पर अभी बीजेपी का कब्जा है.. यहां से भारतीय जनता पार्टी के दिलीप सिंह परिहार विधायक हैं.. यहां की राजनीति और पिछले चुनावों के आंकड़ों की बात करें तो इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है… पिछले चार चुनावों में यहां भाजपा का कमल खिला है…

6 जुलाई 1998 को नीमच जिले का गठन हुआ…पूर्व में नीमच सहित अन्य क्षेत्र मंदसौर जिले का हिस्सा हुआ करते थे… इस जिले की आबादी करीब 9.5 लाख से अधिक है’… नीमच विधानसभा में विकास कार्य हुए हैं… करोड़ों रुपए की सौगातें मिली है.. विकास कार्यों का क्रम जारी है.. इससे भाजपा यहां अच्छी स्थिति में हैं..वर्तमान में नीमच से भाजपा के दिलीप सिंह परिहार विधायक हैं.. उनके पास बताने को ढेरों और करोड़ों की सौगातें हैं.. लेकिन चंबल का पानी अब भी नीमच से दूर है.. भादवा माता का मास्टर प्लान के अनुसार विकास नहीं हो सका है.. इन मुद्दों सहित अन्य पर प्रतिद्वंदी दल भाजपा की घेराबंदी करेगा..यहां गुटबाजी कांग्रेस में भी कम नहीं है..इसे दूर करने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अपने समन्वय अभियान की शुरुआत नीमच से ही करनी पड़ी..

25 साल पहले ही गठित हुआ नीमच जिले का गठन
नीमच को मिली करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
BJP के प्रभाव वाली क्षेत्र रही नीमच विधानसभा सीट
1998 में नीमच में अंतिम बार जीती थी कांग्रेस पार्टी
……………………………
बगावत संभले तो बने बात
नीमच विधानसभा में 2018 में कमल खिला..इस चुनाव में बीजेपी के दिलीप सिंह परिहार और कांग्रेस के सत्‍य नारायण परिहार के बीच मुकाबला था.. परिहार ने सत्‍यनारायण को 14857 वोटों से शिकस्त दी.. इस सीट पर यह भारतीय जनता की चौथी जीत थी… इसी तरह,वर्ष 2013 के चुनाव में भी बीजेपी ने यहां अपना परचम फहराया..इसी दल के दिलीप सिंह परिहार को 73,320 जबकि कांग्रेस के नंदकिशोर पटेल को 51,653 मत मिले…वर्ष 2008 के चुनाव में मुकाबला बीजेपी के खुमान सिंह शिवाजी व कांग्रेस के रघुराज सिंह चौरसिया के बीच हुआ..शिवाजी को 43,580 जबकि कांग्रेस के रघुराज सिंह को सिर्फ 29,737 वोट ही मिल सके..इस तरह,नीमच सीट पर बीजेपी का कब्जा लगातार रहा..वहीं कांग्रेस की पराजय की बड़ी वजह बगावत रही..जबकि शुरुआती दशक में यहां कांग्रेस लगातार दो बार चुनाव जीती..

नीमच विधानसभा सीट से अब तक रहे विधायक व उनके दल
वर्ष विधायक दल
1951 सीताराम जाजू कांग्रेस
1957 सीताराम जाजू कांग्रेस
1962 खुमान सिंह जनसंघ
1967 खुमान सिंह जनसंघ
1972 रघुनंदन वर्मा कांग्रेस
1977 कन्हैयालाल जनता पार्टी
1980 रघुनंदन वर्मा कांग्रेस
1985 संपत स्वरूप कांग्रेस
1990 खुमान सिंह बीजेपी
1993 खुमान सिंह बीजेपी
1998 नंदकिशोर पटेल कांग्रेस
2003 दिलीप सिंह परिहार बीजेपी
2008 खुमान सिंह बीजेपी
2013 दिलीप सिंह परिहार बीजेपी
2018 दिलीप सिंह परिहार बीजेपी
……………………………………
कुल मतदाता 2,24,445
पुरुष 1,14,141
महिला 1,10,300
अन्य 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *