मध्य प्रदेश में KCR की एंट्री, कई दिग्गज BRS में हो सकते हैं शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनाव से पहल पहले सियासी बयानबाजी के साथ ही दलबदल की खबरें भी आना तेज हो गई हैं. इस बीच नेताओं के दावा भी जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. राज्य में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ ही असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM की एंट्री पहले से हो चुकी है. अब KCR की BRS पैर पसार रही है. हाल ही में भाजपा छोड़ बीआरएस में शामिल हुए पूर्व सांसद बुद्धसेन पटेल (Budhsen Patel) ने कई बीजेपी कांग्रेस नेताओं (BJP Congress) के पार्टी में शामिल होने का दावा किया है.

मीडिया से बात करते हुए बुद्धसेन पटेल ने कहा कि बीजेपी कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज, पूर्व विधायक, महापौर संपर्क में हैं. सभी 8 जून को हैदराबाद जाएंगे और बीआरएस में शामिल होंगे. उन्होंने दावा कि मेरे साथ 15 विधायक हैदराबाद गए थे. जिसमें से 3 लोगों ने BRS ज्वाइन किया है. आने वाले 8 जून को हमारे साथ करीब 300 पूर्व विधायक पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सभी पूर्व बड़े दिग्गज हैदराबाद जाएंगे और बीआरएस पार्टी की सदस्यता लेंगे.

इसके साथ ही बुद्ध सेन पटेल ने कहा कि इस चुनावी साल में हमारी पार्टी उन लोगों को टिकट देगी जो भाजपा, कांग्रेस, बसपा, सपा से पूर्व विधायक है. ऐसे दिक्कत बड़े नेता जो पूर्व विधायक, पूर्व महापौर, पूर्व जिला अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष है उन्हें भी टिकट दिया जाएगा. चुनाव लड़ इन्हें जिताकर हम मध्य प्रदेश में अपनी सरकार बनाएंगे.

पूर्व सांसद बुद्धसेन पटेल ने क्यों छोड़ी बीजेपी?

हाल ही में भाजपा का दामन छोड़ बीआरएस में हुए शामिल हुए रीवा से पूर्व सांसद बुद्धसेन पटेल ने इस कदम के पीछे का कारण भी बताया. उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी के कार्यकलाप की वजह से उनकी नीतियों की वजह से पार्टी को छोड़ दिया है. मैं पार्टी में 10 साल रहा. लेकिन, बीजेपी की नीति अच्छी नहीं लगी. बीजेपी देश का नुकसान कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *