भोपाल में स्कूल प्रात: 9 बजे से प्रारंभ होंगे

कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने बताया कि भोपाल जिले में निरंतर तापमान में गिरावट एवं शीत लहर के कारण सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएससी, आईसीएसई शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना के दृष्टिगत शालाओं के लिए 4 से 26 जनवरी तक दो पाली में संचालित विद्यालय प्रात: 9 बजे से और एक पाली में संचालित विद्यालय प्रात: 9.30 बजे से पहले संचालित नहीं किए जाएंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी सक्सेना ने बताया कि स्कूलों में आयोजित होने वाली परीक्षाएं पूर्व निर्घारित समय सारणी के अनुसार ही संचालित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *