गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी बैठक आज

संभागायुक्त मालसिंह भयड़िया की अध्यक्षता में बुधवार 4 जनवरी  को प्रात: 11 बजे आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी संबंधी बैठक आयोजित की गई है।

उपायुक्त राजस्व किरण गुप्ता ने बताया कि राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस आयोजन के बैठक में पुलिस कमिश्नर, कलेक्टर, आयुक्त नगर‍ निगम, महाप्रबंधक दूर संचार निगम, कार्यपालन यंत्री मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, संचालक स्वराज्य संस्थान, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग आदि संबंधित विभागों के अधिकारी को बैठक में उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *