देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक मरीज की मौत

दिल्ली, 15 जून/ देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मौत हुयी है, जिससे मृतकों का आंकड़ा
बढ़कर 5,31,893 हो गया है। इसी अवधि में सक्रिय मामलों की संख्या 81 घटकर 2,067 रह गयी है। इस बीच देश में
कोरोना टीकाकरण भी जारी है और पिछले 24 घंटों में 210 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में
2,20,67,31,925 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के
मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,93,186 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 186 बढ़कर 4,44,59,226 पर पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान मिजोरम में सक्रिय मामलों की संख्या में 15 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, सिक्किम में दो, झारखंड, महाराष्ट्र और राजस्थान में क्रमशः एक-एक मामले बढ़े हैं।
पिछले 24 घंटे में अन्य राज्य अरुणाचल प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश,
जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, ओडिशा, पुड्डुचेरी, पंजाब, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों में कमी देखी गयी है। इसी अवधि छत्तीसगढ़ में एक मरीज की मौत हुयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *