जनता करेगी 88 सीटों का फैसला

जनता करेगी 88 सीटों का फैसल

18वीं लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल (शुक्रवार) को होगा। दूसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान होगा। शुक्रवार के मतदान के बाद राजस्थान, मणिपुर और त्रिपुरा में मतदान प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अन्य राज्य जहां चुनाव होने जा रहे हैं वे हैं केरल (20 सीटें), कर्नाटक (14/28 सीटें), उत्तर प्रदेश (8/80 सीटें), मध्य प्रदेश (6/29 सीटें), महाराष्ट्र (8/48 सीटें), असम (5/14 सीटें), बिहार (5/40 सीटें), पश्चिम बंगाल (3/42 सीटें), जम्मू और कश्मीर (1/6 सीटें) और छत्तीसगढ़ (3/11 सीटें)।

दांव पर इन दिग्गजों की किस्मत

राहुल गांधी, शशि थरूर, तेजस्वी सूर्या, एचडी कुमारस्वामी, राजीव चंद्रशेखर, हेमा मालिनी, शोभा करंदलाजे, के सुधाकरन, एनी राजा, ईटी मोहम्मद बशीर, कैलाश चौधरी, के सुरेंद्रन, डॉ महेश शर्मा, गजेंद्र सिंह शेखावत, सीपी जोशी सहित कई प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला शुक्रवार को EVM में कैद हो जाएगी। साथ ही वैभव गहलोत, चंद्र प्रकाश जोशी (बीजेपी), ओम बिड़ला, दुष्यंत सिंह, प्रह्लाद गुंजल, उदय लाल अंजना, रवींद्र सिंह भाटी, अरुण गोविल, दानिश अली, वीरेंद्र कुमार खटीक, अमरपाल शर्मा, पीसी मोहन, प्रज्वल रेवन्ना, गोविंद करजोल, नवनीत कौर राणा, सुकांत मजूमदार, बीमा भारती, संजय देशमुख, जय प्रकाश नारायण यादव, कृपानाथ मल्लाह, भूपेश बघेल, पप्पू यादव, जुगल किशोर शर्मा, ताम्रध्वज साहू, प्रकाश अंबेडकर, वीडी शर्मा, केसी वेणुगोपाल, के मुरलीधरन, सुरेश गोपी, वी मुरलीधरन, 2024 के लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में चुनावी मैदान में हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *