इन 6 योगों में करेंगे जलाभिषेक तो जल्द प्रसन्न होंगे महादेव

आज से सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। अब अलग 29 दिनों तक माहौल शिवमय बना रहेगा। मंदिरों में विशेष अनुष्ठान होंगे और भोलेनाथ का रुद्राभिषेक भी किया जाएगा। इस दौरान भगवान शिव के निमित्त व्रत भी रखा जाता है।
प्रीति योग
सावन माह की शुरुआत आज प्रीति योग में हुई है। यह शाम 5 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। प्रीति योग शुभ कार्यों के लिए काफी उत्तम माना गया है।
आयुष्मान योग
आज आयुष्मान योग भी बन रहा है। यह कल यानी मंगलवार तक दोपहर 2 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।
सर्वार्थ सिद्धि योग
हिंदू धर्म में सर्वार्थ सिद्धि योग को श्रेष्ठ माना गया है। इसकी शुरुआत सुबह 5 बजकर 37 मिनट से हो चुकी है। यह योग रात 10 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इस योग में भगवान शिव का पूजन काफी शुभ माना गया है।
शिव वास योग
शिव महापुराण में शिव वास योग का उल्‍लेख किया गया है। यह योग दोपहर 1 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।
करण योग
कौलव करण योग दोपहर 1 बजकर 11 मिनट तक रहेगा और इसके बाद तैतिल करण योग शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *