देशभर में 58 इंजीनियरिंग कॉलेजों पर ताला लग गया है, जिनमें मध्य प्रदेश के 8 कॉलेज भी शामिल हैं। यह जानकारी ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन यानी AICTE के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। इन कॉलेजों को प्रोग्रेसिव क्लोजर के तहत बंद किया गया है, जिसका सीधा मतलब है कि इन संस्थानों को अब पहले साल में नए छात्रों का दाखिला नहीं मिलेगा।