अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद उत्तराखंड के चारधाम मंदिर अलर्ट पर आ गए हैं। बदरी-केदार मंदिर समिति ने मंदिरों में चढ़ावा व दान सामग्री की निगरानी के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा, मंदिर समिति के अधीन दान भेंट, गिनती स्थल, लेखा खजाना, विश्रामगृह और पूजा काउंटर में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को इस बावत निर्देश दिए गए हैं।