नेपाल के धादिंग में त्रिशूली नदी की बाढ़ में बहकर आई बैंक की सेफ को कथित तौर पर तोड़कर नकदी निकालने के मामले में 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने करीब 92.68 लाख नेपाली रुपये बरामद किए हैं और सेफ में मौजूद कुल रकम का पता लगाने के लिए जांच जारी है।